CHHATTISGARH | छत्तीसगढ़ में कोयला संकट! प्लांट बंद होने का खतरा

रायपुर। कोरबा के दर्री स्थित HTPS पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक तेजी से घट रहा है। बारिश के मौसम में जहां करीब 5 लाख मीट्रिक टन कोयला स्टॉक में होना चाहिए, वहीं अब सिर्फ 3 दिन का स्टॉक बचा है।
प्लांट को रोज करीब 20 हजार मीट्रिक टन कोयले की जरूरत है, लेकिन बारिश के कारण SECL से सिर्फ 3 से 4 हजार मीट्रिक टन कोयला ही पहुंच पा रहा है।
कोयले की कमी के चलते 210 मेगावाट की एक यूनिट पहले ही बंद हो चुकी है। अब पूरे HTPS प्लांट के संचालन पर संकट मंडरा रहा है।
इधर कोटा सुपर थर्मल पावर प्लांट में भी कोयले की कमी की खबर है। खदानों में पानी भरने से यहां सिर्फ 5 दिन का स्टॉक बचा बताया जा रहा है। प्लांट की सातों यूनिट के लिए रोज करीब 12 से 15 हजार मीट्रिक टन कोयले की जरूरत होती है।
कोयले की कमी के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है, अगर स्टॉक खत्म हुआ तो बिजली उत्पादन का क्या होगा?



