CHHATTISGARH | 400 बच्चों का चक्काजाम, अब CJP मैदान में!

रायपुर। दुर्ग जिले के पेंड्रावन और सेलूद में स्कूलों की समस्याओं को लेकर छात्रों के सड़क पर उतरने के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी एक्टिव हो गई है।
पेंड्रावन के स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के करीब 400 छात्रों ने खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर करीब 12 घंटे तक चक्काजाम किया था। वहीं सेलूद में करीब 200 छात्र-छात्राओं ने शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

छात्रों के प्रदर्शन का वीडियो सामने आने के बाद CJP नेता महेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर प्रदेश के स्कूलों की स्थिति सुधारने की मांग की है।
पार्टी ने पेंड्रावन आत्मानंद स्कूल में बच्चों की मांग के अनुसार सभी 17 शिक्षकों की स्थायी पदस्थापना करने की मांग रखी है। साथ ही प्रदेशभर के स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों की सूची सार्वजनिक कर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है।
CJP ने यह भी कहा है कि शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही शिक्षकों की भर्ती और पदस्थापना पूरी होनी चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
400 बच्चों के चक्काजाम के बाद उठा बड़ा सवाल आखिर स्कूलों में शिक्षक और मूलभूत सुविधाएं कब पूरी होंगी?



