chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | बीजापुर-नारायणपुर जेल अब जिला जेल!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जेल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उप जेल बीजापुर और उप जेल नारायणपुर को अब जिला जेल के समकक्ष घोषित कर दिया गया है।

जिला जेल का दर्जा मिलने के बाद दोनों जेलों में बंदियों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। स्थायी डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की सुविधा भी बेहतर होने की उम्मीद है।

इस फैसले से बंदियों के परिजनों को भी बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें मुलाकात के लिए दंतेवाड़ा या जगदलपुर तक नहीं जाना पड़ेगा।

इसके अलावा जेलों में कौशल विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा। कैदियों को दूसरे जिलों में ले जाने की जरूरत कम होने से सुरक्षा जोखिम और पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती भी घटेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button