chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | सहारा इंडिया का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

 

रायगढ़. रायगढ़ में सहारा इंडिया निवेश धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत कोतवाली पुलिस ने करीब 3 साल से फरार चल रहे पूर्व ब्रांच मैनेजर विजय कुमार शराफ को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, सहारा इंडिया निवेश मामले में 3,848 निवेशकों से कुल 40.78 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी सामने आई है। आरोपी पर निवेशकों से रकम जमा कराने और बाद में भुगतान नहीं होने के मामले में कार्रवाई की गई है।

पुलिस को आरोपी के अपने ससुराल कोतरारोड़ आने की सूचना मिली थी। इसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के कब्जे से कंपनी से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी और अन्य रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। कथित धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई कार और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button