chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज!

 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द तीन नए जज मिल सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 अगस्त की बैठक में बेंच कोटे से तीन न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नाम को मंजूरी दी है। अब प्रस्ताव राष्ट्रपति भवन जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नियुक्ति का रास्ता साफ होगा।

तीनों अधिकारियों का जिला अदालतों और न्यायिक प्रशासन में लंबा अनुभव रहा है। संतोष शर्मा वर्तमान में कोरबा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं, जबकि सुषमा सावंत प्रधान सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं सुधीर कुमार ने बिलासपुर, जशपुर, कोरबा, महासमुंद, दंतेवाड़ा, धमतरी और दुर्ग समेत कई जगहों पर न्यायिक जिम्मेदारियां संभाली हैं।

बार कोटे से भी 3 नाम आने की उम्मीद है। हाईकोर्ट प्रशासन ने बेंच और बार कोटे से पांच-पांच नाम कॉलेजियम को भेजे थे। पहले चरण में बेंच कोटे से तीन नामों की सिफारिश हुई है।s

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button