chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | मंत्रालय में प्रमोशन से क्यों पीछे हट रहे कर्मचारी?

रायपुर। रायपुर के राज्य मंत्रालय में प्रमोशन को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पखवाड़ेभर में दूसरे कर्मचारी ने पदोन्नति ठुकराकर अपने पुराने पद पर लौटने का फैसला किया है।
मनोज कुमार सेन को फरवरी 2025 में कनिष्ठ सचिवालय सहायक (ग्रेड-3 लिपिक) पद पर प्रमोशन मिला था। लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने मूल पद पर वापस भेजने का आवेदन दिया।

साप्रवि ने आवेदन मंजूर करते हुए सेन को मंत्रालय की अधीक्षण शाखा में फिर से भृत्य के पद पर पदस्थ कर दिया है।
इससे पहले 5 अगस्त को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नेमन कुमार साहू को भी लिपिक पद से वापस दफ्तरी पद पर रिवर्ट किया गया था।
बताया जा रहा है कि मंत्रालय में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू होने और कंप्यूटर पर काम करने में दिक्कत के कारण ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।



