NATIONAL SPORTS AWARDS | दिव्या देशमुख समेत 17 को अर्जुन अवॉर्ड!

रायपुर। खेल मंत्रालय ने मंगलवार, 18 अगस्त को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी। अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।
अर्जुन अवॉर्ड पाने वालों में शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख, एथलीट तेजस्विन शंकर, मुहम्मद अजमल वी, प्रियंका गोस्वामी, हॉकी खिलाड़ी लालरेमसियामी और राजकुमार पाल समेत कई नाम शामिल हैं।
अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले 17 खिलाड़ी
दिव्या देशमुख – शतरंज
तेजस्विन शंकर – एथलेटिक्स
मुहम्मद अजमल वी – एथलेटिक्स
प्रियंका गोस्वामी – एथलेटिक्स
ट्रेसा जोली – बैडमिंटन
पुलेला गोपीचंद – बैडमिंटन
नरेंद्र – बॉक्सिंग
विदित संतोष गुजराती – शतरंज
धनुष श्रीकांत – डेफ शूटिंग
लालरेमसियामी – हॉकी
राजकुमार पाल – हॉकी
सुरजीत – कबड्डी
पूजा – कबड्डी
रुद्रांश खंडेलवाल – पैरा शूटिंग
एकता भ्यान – पैरा एथलेटिक्स
अरविंद सिंह – रोइंग
अखिल श्योराण – राइफल शूटिंग
इसके अलावा फुटबॉलर आई. अरुमनायगम को लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वहीं परवीर सिंह, छोटे लाल यादव और नेहा नंदकुमार चव्हाण को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा।



