chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

HTC GST RAID UPDATE | हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी निदेशक इंद्रजीत को आज पूछताछ का बुलावा

 

रायपुर। हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के भिलाई कार्यालय और बलौदाबाजार यार्ड में स्टेट GST की दो दिन चली कार्रवाई के बाद करीब 10 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी सामने आने का दावा किया गया है।

24 और 25 अगस्त को हुई तलाशी में GST टीम ने कारोबारी दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। अब कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह उर्फ ‘छोटू’ को समंस जारी कर आज 27 अगस्त को दुर्ग स्थित GST कार्यालय में दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है।

1500 ट्रकों से जुड़ा कारोबार

HTC का सालाना टर्नओवर करीब 170 करोड़ रुपये बताया गया है। कंपनी से करीब 1,500 ट्रक जुड़े हैं, जिनमें लगभग 500 कंपनी के अपने और 1,000 अटैच वाहन बताए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में वाहन भिलाई स्टील प्लांट से जुड़े औद्योगिक परिवहन में लगे हैं।

बोगस बिलिंग और ITC पर भी जांच

GST टीम ने कंपनी से जुड़ी तीन फर्मों के रिकॉर्ड और पिछले पांच साल के लेनदेन खंगाले। जांच में आय-व्यय के रिकॉर्ड में गड़बड़ी, लेनदेन छिपाने के संकेत, बोगस बिलिंग और बिना हिसाब के कारोबार से टैक्स चोरी की आशंका वाले दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है।

कुछ ऐसे वाहनों की जानकारी भी सामने आने की बात कही गई है, जिन्हें खरीदने-बेचने के बावजूद उन पर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लिया गया।

अब जमा टैक्स, ITC और वास्तविक कारोबार का दस्तावेजों से मिलान किया जाएगा। अंतिम टैक्स देनदारी और आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button