chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 8 शहरों में CBG प्लांट, कचरे से बनेगी गैस

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वच्छ ऊर्जा और कचरा प्रबंधन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। राज्य के 8 नगर निगम क्षेत्रों में कंप्रेस्ड बायो गैस (CBG) प्लांट लगाए जाएंगे। इन प्लांटों में जैविक कचरा, पराली और पशु अपशिष्ट से गैस तैयार होगी।

सरकार का दावा है कि इससे शहरों में कचरे की समस्या घटेगी, पराली जलाने की घटनाएं कम होंगी और किसानों को कृषि अवशेष बेचकर अतिरिक्त आमदनी मिलेगी। तैयार CBG गैस की खरीद तेल कंपनियां करेंगी, जिससे परियोजना को स्थायी बाजार मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button