chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

KHARUN RIVER | खारुन नदी पर दो बड़े अपडेट!

 

रायपुर। खारुन नदी पर अब आवाजाही की तस्वीर बदलने वाली है। महादेवघाट के पुराने पुल के पास 180 मीटर लंबे नए ब्रिज का निर्माण शुरू होने जा रहा है। यह पुल पुराने विसर्जन घाट से अमलेश्वर को जोड़ेगा। नदी के बीच 8 स्पॉन बनाए जाएंगे और पुल की ऊंचाई पुराने पुल से ज्यादा रखी जाएगी।

रायपुरा-अमलेश्वर मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक और कुम्हारी की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट होने पर लगने वाले जाम को देखते हुए इस पुल की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। 1983 में बने पुराने पुल पर लगातार ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है।

कितने में बनेगा?

नए महादेवघाट-अमलेश्वर पुल के लिए 25.50 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। करीब 21.10 करोड़ रुपए की अनुबंध राशि है। 27 अगस्त 2026 को वर्क ऑर्डर जारी हुआ है और सितंबर 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। पुल की चौड़ाई 16.61 मीटर होगी।

कुम्हारी में भी नया पुल प्रस्तावित

इधर नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी खारुन नदी के दोनों पुराने पुलों के बीच नया पुल बनाने का प्रस्ताव भी मंजूर हो गया है। एनएच विभाग डीपीआर तैयार कर रहा है। केंद्र से बजट मंजूर होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

कुम्हारी के दोनों पुराने पुलों की मरम्मत पर करीब 16.53 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन पहली बारिश में सड़क खराब होने के बाद काम की गुणवत्ता पर सवाल उठे। इस मार्ग से रोज करीब 45 हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं।

यानी रायपुर-अमलेश्वर हो या कुम्हारी-खारुन पर बढ़ते ट्रैफिक के बीच अब नए पुलों की जरूरत पर तेजी से काम हो रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button