chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़राजनीती

RAHUL GANDHI CG VISIT | छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी? छात्रों के बीच होगा बड़ा कार्यक्रम!

 

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा जल्द हो सकता है। प्रदेश में छात्रों की गूंज कार्यक्रम कराने की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यक्रम रायपुर या बिलासपुर में आयोजित किए जाने की संभावना है।

प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत ने एनएसयूआई को कार्यक्रम की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के मुताबिक, भगत ने छात्रों को जोड़ने और उनका रजिस्ट्रेशन शुरू कराने को कहा है।

अगर तैयारियां तय समय पर पूरी होती हैं, तो राहुल गांधी खुद छत्तीसगढ़ पहुंचकर छात्रों से संवाद कर सकते हैं। हालांकि, दौरे और कार्यक्रम की अंतिम तारीख अभी तय नहीं हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button