hindi newsनेशनल

LPG CYLINDER PRICE CUT | सिलेंडर हुआ 183 रुपये सस्ता!

 

रायपुर डेस्क। जुलाई की शुरुआत राहत भरी खबर के साथ हुई है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में सीधा 183.50 रुपये की कटौती कर दी है। नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये, मुंबई में 2883.50 रुपये और कोलकाता में 3071.50 रुपये में मिलेगा। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतें पहले जैसी ही बनी हुई हैं।

लेकिन सिर्फ दाम ही नहीं, 1 जुलाई से गैस बुकिंग के नियम भी बदल गए हैं। अब शहरों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगली बुकिंग हो सकेगी। सिलेंडर डिलीवरी के लिए OTP अनिवार्य होगा और e-KYC नहीं कराने वालों का कनेक्शन बंद भी हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी जारी रही, तो आने वाले महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर पर भी राहत मिल सकती है। फिलहाल होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने का सीधा फायदा मिलेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button