hindi newsनेशनल

PETROL DIESEL PRICE CUT | भारत में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

 

रायपुर डेस्क। महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारत में पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है। हालांकि यह कटौती फिलहाल सरकारी नहीं, बल्कि निजी कंपनी नायरा एनर्जी ने की है और नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं।

सबसे खास बात यह है कि पिछले दो साल से ज्यादा समय में पहली बार किसी फ्यूल कंपनी ने खुदरा स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए हैं। इसके पीछे मिडिल ईस्ट में तनाव कम होना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को बड़ी वजह माना जा रहा है।

नायरा एनर्जी के देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं, जहां उपभोक्ताओं को सीधे इस कटौती का फायदा मिलेगा। हालांकि अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय टैक्स के कारण अंतिम कीमतों में फर्क हो सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि मार्च में इसी कंपनी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा किया था, लेकिन अब उतनी ही कटौती करके ग्राहकों को राहत दी है। दूसरी ओर, इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक अपने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल इसी तरह सस्ता बना रहा, तो आने वाले दिनों में सरकारी कंपनियां भी कीमतों में राहत दे सकती हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button