chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

MAHADEV BETTING CASE | EBIX मालिक भेजा गया जेल

 

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में ED की कार्रवाई के बीच EBIX कंपनी के मालिक विकास गर्ग को बड़ा झटका लगा है। 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद मंगलवार को उन्हें PMLA की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

ED ने पूछताछ के दौरान वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आने का दावा किया है।

सौरभ चंद्राकर से कनेक्शन की जांच

जांच एजेंसी के मुताबिक, विकास गर्ग के महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर से करीबी संबंधों की जानकारी सामने आई है। ED आर्थिक और व्यावसायिक संपर्कों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।

एजेंसी सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और उनके परिवार से जुड़े बैंक खातों में रकम जमा होने के मामले की भी जांच कर रही है। ED का आरोप है कि ऑनलाइन सट्टे से अर्जित कथित काली रकम को अलग-अलग माध्यमों से सफेद करने की कोशिश की गई।

आगे और बड़े खुलासे की संभावना

विकास गर्ग से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर ED अब महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल सकती है। बैंक ट्रांजेक्शन, वित्तीय दस्तावेज और कथित मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button