chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

MOTHER ROW | माँ… वाली पोस्ट से गरमाया मामला, साय बनाम राहुल

 

रायपुर। इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री को लेकर सियासी विवाद और तेज हो गया है। मंच पर कॉमेडियन पुलकित मणि ने पीएम मोदी की बोलने की शैली और हाव-भाव की नकल की थी, जिसके बाद बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी की मौजूदगी पर सवाल उठाए।

अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर ‘माँ के सम्मान’ को लेकर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा माँ का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलायेगा। साय की यह पोस्ट इंदौर के इसी विवाद के बीच सामने आई है और अब इसे लेकर राजनीतिक चर्चा तेज है।

इस मामले में बीजेपी नेताओं का आरोप है कि मंच पर हुई मिमिक्री में प्रधानमंत्री की दिवंगत मां और एक बुजुर्ग महिला को लेकर आपत्तिजनक संदर्भ आया। दूसरी ओर, कांग्रेस की ओर से इस पर असहमति जताते हुए इसे मिमिक्री और राजनीतिक व्यंग्य बताया गया है।

मामला अब सिर्फ एक स्टेज एक्ट तक सीमित नहीं रहा। राहुल गांधी के कार्यक्रम, पीएम मोदी की मिमिक्री और ‘मां के सम्मान’ वाली सियासी बयानबाजी ने विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button