chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
NAXAL DUMP BUST | बीजापुर जंगल में हथियारों का डंप मिला
बीजापुर। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के लंका पहाड़ी जंगल में सर्चिंग और डिमाईनिंग के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया गया।
सुरक्षा बलों के मुताबिक डंप से SLR/LMG, INSAS रायफल, .315 बोर बंदूक और BGL लॉन्चर समेत बड़ी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस, मैगजीन और अन्य सामग्री मिली है।
बरामद सामग्री को सुरक्षा बलों ने जब्त कर लिया है। डंप किसने और कब छिपाया था, इससे जुड़े लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। इलाके में सर्चिंग और निगरानी अभियान अभी जारी है।
बीते कुछ दिनों में भी बीजापुर के अलग-अलग जंगलों से हथियार, जिंदा कारतूस, विस्फोटक और दूसरे उपकरण बरामद होने की जानकारी सामने आई है। लंका पहाड़ी में ताजा बरामदगी इसी अभियान की कड़ी बताई जा रही है।



