chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

PROPERTY TAX DISCOUNT RAIPUR | छूट के लिए उमड़ा शहर!

 

रायपुर। संपत्तिकर में मिल रही छूट का फायदा उठाने के लिए शहर के लोग अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में टैक्स जमा कर रहे हैं। इसका असर सोमवार को साफ दिखा, जब नगर निगम ने सिर्फ एक दिन में 1070 संपत्तियों से 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपए की रिकॉर्ड वसूली कर ली।

नगर निगम की ओर से 30 जून तक पूरा संपत्तिकर जमा करने पर अधिकतम 6.25 फीसदी की छूट दी जा रही है। यही वजह है कि निगम कार्यालयों और ऑनलाइन पोर्टल पर करदाताओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

अधिकारियों का मानना है कि अंतिम दिन यानी मंगलवार को वसूली का आंकड़ा नया रिकॉर्ड बना सकता है। लोगों में छूट का लाभ लेने की होड़ साफ नजर आ रही है।

जोनवार वसूली में जोन-4 सबसे आगे रहा, जहां 20.85 लाख रुपए जमा हुए। इसके बाद जोन-9 में 20.55 लाख, जोन-8 में 18.96 लाख, जोन-5 में 15.03 लाख, जोन-10 में 12.06 लाख, जोन-7 में 11.01 लाख और जोन-3 में 10.98 लाख रुपए की वसूली दर्ज की गई।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम अवसर का लाभ उठाकर समय पर टैक्स जमा करें, ताकि छूट भी मिले और शहर के विकास कार्यों के लिए जरूरी राजस्व भी उपलब्ध हो सके।

वहीं, बकायादारों पर सख्ती भी जारी है। जोन-6 की टीम ने वार्ड-61 में संपत्तिकर नहीं चुकाने वाले चार आवासीय-सह-व्यावसायिक परिसरों पर ताला जड़ दिया। कार्रवाई शुरू होते ही एक संपत्ति मालिक ने मौके पर ही 33,175 रुपए जमा कर दिए। निगम ने साफ संकेत दिए हैं कि आगे भी सीलबंदी और कुर्की की कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button