chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR VIRAL VIDEO | युवक को लात मारकर नीचे गिराया… वीडियो वायरल

 

रायपुर। चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को ट्रेन की सीढ़ी से लात मारकर नीचे गिराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि अब मोबाइल चोरी के आरोपी से पहले उसे लात मारने वाला यात्री पुलिस के शिकंजे में आ गया है।

मामला 14 जुलाई का बताया जा रहा है। रायपुर के उरकुरा-मांढ़र के बीच आजाद हिंद एक्सप्रेस में ट्रेन की सीढ़ी पर लटका युवक दिखाई देता है। वीडियो में एक यात्री पहले उसे धमकाता है और फिर लात मार देता है, जिससे युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर जाता है।

वीडियो वायरल होने के बाद जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री आर. सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ BNS की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, ट्रेन से गिरा युवक छह दिन बाद भी लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button