chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

1000 CRORE FRAUD | रायपुर से महेंद्र गोयनका गिरफ्तार, रातों-रात ले गई कोलकाता पुलिस

 

रायपुर. 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. कोलकाता पुलिस ने रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई 18 जुलाई की देर रात हुई, जिसके बाद पुलिस आरोपी को अपने साथ कोलकाता ले गई.

आरोप है कि महेंद्र गोयनका ने फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए कटनी निवासी पूर्व विधायक संजय पाठक के परिवार की कई कंपनियों पर कथित तौर पर नियंत्रण हासिल कर लिया. इस मामले में कोलकाता में धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज है.

बताया जा रहा है कि गोयनका पहले संजय पाठक के परिवार की कंपनी में वरिष्ठ पद पर काम कर चुका है. जांच एजेंसियों का दावा है कि मामला सैकड़ों करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं और कंपनी के माल की कथित हेराफेरी से जुड़ा है.

मामले से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी मध्य प्रदेश में केस दर्ज हैं. कुछ सहयोगियों की अग्रिम जमानत पहले ही खारिज हो चुकी है. अब महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के बाद कई कारोबारी और प्रशासनिक कड़ियों की भी जांच तेज होने की संभावना है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button