RAIPUR FAMILY DEATH | 5 मौतों वाले केस में बड़ा अपडेट…

रायपुर. रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है. शुरुआती जांच में आशंका है कि बैटरी कारोबारी सैय्यद शाहिद उर्फ सज्जू ने पहले पत्नी और तीन बच्चों को जहर दिया, फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी.
अब इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच के लिए पुलिस ने 8 सदस्यीय SIT का गठन कर दिया है. ACP पुरानी बस्ती के नेतृत्व में बनी इस टीम में एक महिला SI समेत 8 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं. टीम मामले के हर पहलू की गहराई से जांच करेगी.
फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल जुटाए हैं. पुलिस को कमरे से खाने-पीने का सामान और एक संदिग्ध कीटनाशक का डिब्बा भी मिला है. वहीं सभी शवों के मुंह से झाग निकलने की बात सामने आई है. अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है, जिससे मौत की असली वजह साफ होगी.
पुलिस की शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी भी एक बड़ा कारण मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि शाहिद पर बैंक की EMI और निजी कर्ज का भारी दबाव था.



