chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

REGISTRY UPDATE | रायपुर में खुलेंगे 7 नए रजिस्ट्री ऑफिस

 

रायपुर. रायपुर में जमीन खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है। अब रजिस्ट्री के लिए एक ही दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार रायपुर में 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने जा रही है।

इसके बाद शहर में कुल 14 जगहों पर जमीन रजिस्ट्री की सुविधा मिलेगी। यानी लंबी लाइन और घंटों इंतजार की परेशानी कम होने की उम्मीद है।

प्रशासन ने नए केंद्रों के लिए आउटर इलाकों में भवन तलाशने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टाटीबंध-हीरापुर, अमलीडीह-अवंति विहार और बीरगांव-सिलतरा समेत कई इलाकों में नए केंद्र प्रस्तावित हैं।

राजधानी में रोज करीब 400 रजिस्ट्री होने की बात सामने आई है। नए केंद्रों में डिजिटल सुविधाएं भी देने की तैयारी है, जिससे ऑनलाइन प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button