chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR | रायपुर सेंट्रल जेल में नशे की सप्लाई का हैरान करने वाला खुलासा…

 

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल में कैदियों तक नशीले सामान पहुंचाने का चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। परिजन और मिलने आने वाले लोग प्याज के अंदर गांजा और नशीली गोलियां छिपाकर ला रहे थे, जबकि साबुन की टिकिया में तंबाकू और प्रतिबंधित टैबलेट्स भरकर जेल पहुंचाई जा रही थीं।

चिप्स और नमकीन के पैकेट में सिगरेट भी पकड़ी गई। खुलासे के बाद जेल प्रशासन ने पैकेटबंद सामान पर अस्थायी रोक लगा दी है और अब रोजमर्रा का सामान कैंटीन से ही उपलब्ध कराया जाएगा।

जेल प्रशासन का कहना है कि लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। अब संदिग्ध सामान की गहन जांच की जाएगी ताकि नशीले पदार्थों की सप्लाई पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button