छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नोटा का कमाल 136 प्रत्याशियों काे हराकर आगे निकला

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न हो चुका।प्रदेश के 11 सीटों में 9 सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। प्रदेश के 11 लोकसभा सीट पर 177 प्रत्याशी अपना भाग्य अजमा रहे थे। सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की टक्कर रही. लेकिन इस बार के लोकसभा में दिलस्प यह रहा कि पूरे प्रदेश में नोटा को 1 लाख 96 हजार 265 वोट मिले. जिसमें से 136 प्रत्याशियों को हराकर नोटा आगे निकल गया। बस्तर, महासमुंद, सरगुजा तथा राजनांदगांव लोकसभा सीट पर नोटा ने तीसरे स्थान हासिल की।
ऐसे मिले नोटा को वोट
बस्तर लोकसभा
कांग्रेस से दीपक बैज 402527
भाजपा से बैदूराम 363545
NOTA इनमें से कोई नहीं 41667
बस्तर लोकसभा में 8 प्रत्याशी थे, जिसमें 6 प्रत्याशियों को नोटा ने मात दे दी।
बिलासपुर लोकसभा
भाजपा से अरूण साव 634559
कांग्रेस से अटल श्रीवास्तव 492796
बहुजन से उत्तम दास 21180
निर्दलीय इंजिनियर इन्द्रसेन 11982
गोडावाना नंद किशोर 5259
NOTA इनमें से कोई नहीं 4365
इस तरह यहां कुल 26 प्रत्याशी मैदान में थे. जिसमें से नोटा ने 21 प्रत्याशियों के मत से आगे निकलते हुए मात दी है।
दुर्ग लोकसभा
भाजपा विजय बघेल 849374
कांग्रेस प्रतिमा चन्‍द्राकर 457396
बहुजन गीतांजली सिंह 20124
सर्व धर्म पार्टी हैदर भाटी 12107
निर्दलीय अनूप कुमार पाण्‍डेय 7959
निर्दलीय अरूण कुमार 6753
किसान पार्टी अनुराग सिंह 5435
NOTA इनमें से कोई नहीं 94271
दुर्ग में 22 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें से 15 प्रत्याशियों को मात देते हुए नोटा ने बढ़त बनाई।
जांजगीर चांपा लोकसभा
भाजपा गुहाराम अजगल्ले 572790
कांग्रेस रवि परसराम 489535
बहुजन दाऊराम रत्नाकर 131387
NOTA इनमें से कोई नहीं 9981
जांजगीर चांपा में 16 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें नोटा ने चौथे स्थान अपनी जगह बनाई। इस तरह यहां 12 प्रत्याशी नोटा से पीछे रहे।
कांकेर लोकसभा
भाजपा से मोहन मण्डावी 546233
कांग्रेस से बीरेश ठाकुर 539319
NOTA इनमें से कोई नहीं 26713
कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 10 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें तीसरे स्थान नोटा को मिला है। यहां 7 प्रत्याशी नोटा से पीछे रहे।
कोरबा लोकसभा
कांग्रेस ज्योत्सना महंत 523410
भाजपा से ज्योति नंद दुबे 497061
गोडवाना से तुलेश्वर हीरासिंह 37417
NOTA इनमें से कोई नहीं 19305
कोरबा में 14 प्रत्याशी मैदान में थे. जिसमें 11 प्रत्याशी से नोटा आगे रहा।
महासमुंद लोकसभा
भाजपा चुन्नी लाल साहू 616580
कांग्रेस धनेन्द्र साहू 526069
NOTA इनमें से कोई नहीं 21241
महासमुंद लोकसभा में 14 प्रत्याशी मैदान में थे. यहां तीसरे पोजीशन नोटा का है।11 प्रत्याशी नोटा के आस-पास भी नहीं पहुंच पाए।
रायगढ़ लोकसभा
भाजपा से गोमती साय 658335
कांग्रेस से लालजीत सिंह राठिया 592308
बहुजन इन्नोसेन्ट कुजूर 26596
NOTA इनमें से कोई नहीं 15729
रायगढ़ लोकसभा में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में जिसमें 12 प्रत्याशी नोटा से पीछे रहे।
रायपुर लोकसभा
भाजपा सुनील कुमार सोनी 837902
कांग्रेस प्रमोद दुबे 489664
बहुजन से खिलेश कुमार 10597
शिवसेना संतोष यदु 9690
निर्दलीय टार्जन जांगड़े 6301
निर्दलीय नवीन गुप्ता 5676
गोडवाना अजय चकोले 4422
NOTA इनमें से कोई नहीं 4292
रायपुर लोकसभा में 26 प्रत्याशी मैदान में थे।यहां नोटा ने 19 प्रत्याशियों को मात देकर अधिक वोट हासिल की है।
राजनांदगांव लोकसभा
भाजपा संतोष पाण्डेय 662387
कांग्रेस से भोला राम साहू 550421
NOTA इनमें से कोई नहीं 19436
राजनांदगांव लोकसभा सीट में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां नोटा ने तीसरे स्थान हासिल की है. 13 प्रत्याशियों इस तरह नोटा के मत से पीछे रहे।
सरगुजा लोकसभा
भाजपा रेणुका सिंह 663711
कांग्रेस खेल साय सिंह 505838
NOTA इनमें से कोई नहीं 29265
सरगुजा लोकसभा में 11 प्रत्याशी मैदान में थे. जिसमें नोटा ने 9 प्रत्याशियों से आगे वोट हासिल की है।

Related Articles

Back to top button