Uncategorizedछत्तीसगढ़

SONALI MISHRA IPS | रेलवे सुरक्षा बल की पहली महिला DG बनीं सोनाली मिश्रा, छत्तीसगढ़ से है पुराना नाता


रायपुर।
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को पहली बार महिला महानिदेशक (DG) मिली हैं। मध्यप्रदेश कैडर की वरिष्ठ IPS अधिकारी सोनाली मिश्रा को यह ऐतिहासिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मिश्रा को 31 अक्टूबर 2026 तक DG/RPF के पद पर नियुक्त किया है।

कौन हैं सोनाली मिश्रा?

1993 बैच की आईपीएस अधिकारी सोनाली मिश्रा तीन दशकों से भी अधिक समय से पुलिस सेवा में हैं। वे अपने कड़े अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और ईमानदारी के लिए जानी जाती हैं। इससे पहले वे मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में निदेशक, ADG (Training/Recruitment) और CBI व BSF जैसी केंद्रीय एजेंसियों में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी

सोनाली मिश्रा ने संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (UN Peace Mission) के तहत कोसोवो में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ से है गहरा नाता

बहुत कम लोग जानते हैं कि राज्य पुनर्गठन से पहले, जब छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश का हिस्सा था, सोनाली मिश्रा बिलासपुर में ASP और CSP जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं। राज्य बंटवारे के बाद वे मध्यप्रदेश कैडर में लौट गईं, लेकिन छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में उनकी सादगी और कार्यशैली आज भी याद की जाती है।

अब देश की रेलवे सुरक्षा उनके हाथों में

भारत जैसे विशाल देश में रेलवे संपत्ति और यात्रियों की सुरक्षा के लिए RPF एक अहम संस्था है। DG के रूप में सोनाली मिश्रा के नेतृत्व में RPF में आधुनिकीकरण, महिला सुरक्षा और साइबर क्राइम जैसे मोर्चों पर नया फोकस आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button