hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल
US IRAN ATTACK | ईरान में US हमला, भारत के अरबों के प्रोजेक्ट पर असर

रायपुर। अमेरिका के ताजा सैन्य हमलों ने सिर्फ ईरान ही नहीं, भारत के बड़े रणनीतिक निवेश पर भी खतरा बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चाबहार पोर्ट के शाहिद बेहेश्ती टर्मिनल को नुकसान पहुंचा है, जहां भारत ने अरबों रुपये का निवेश किया है।
इसी हमले में चीन-ईरान को जोड़ने वाले अहम रेलवे पुल को भी निशाना बनाया गया है। चाबहार पोर्ट भारत के लिए इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके जरिए पाकिस्तान को बायपास कर अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक व्यापारिक पहुंच मिलती है। अगर पोर्ट लंबे समय तक प्रभावित रहता है तो भारत की कनेक्टिविटी और व्यापारिक रणनीति पर असर पड़ सकता है।



