बचे हुए 18 कांग्रेस प्रत्याशियों की दिल्ली से लिस्ट जारी होने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल का आज सुबह दिल्ली से रायपुर लौट आना इस बात का संकेत है कि सभी नाम फाइनल हो चुके। घोषणा की औपचारिकता बाकी है। उल्लेखनीय है कि भाजपा पूरे 90 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी। पूरे प्रदेश की नजर रायपुर दक्षिण, रायपुर उत्तर एवं कोटा सीट पर टिकी है, जिन्हें लेकर प्रश्न बना हुआ है कि आखिर यहां सेे कांग्रेस से कौन मैदान में होगा। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस भी अपनी तय 55 सीटों में से 54 में प्रत्याशी घोषित कर चुकी। उसे भी कोटा सीट की घोषणा का इंतजार है। कांग्रेस की सूची आने के बाद ही कोटा से जोगी कांग्रेस का कैंडिडेट तय होगा।
Related Articles

Chhatrisgarh Politics On Holi: छत्तीसगढ़ राजनीति में होली की रात बड़ा उलटफेर, भूपेश बघेल ने फिर से सीएम पद संभाला!
8 hours ago

40 गांवों के 90 जल स्रोतों में फ्लोराइड! जागरूकता की कमी से ग्रामीण नहीं कर रहे सुरक्षित पानी का उपयोग
8 hours ago