hindi newsनेशनल

BREAKING | सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद NCERT ने मांगी माफी, पूरी किताब वापस

 

नई दिल्ली। स्कूल की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का जिक्र करना Supreme Court of India को नागवार गुजर गया। कोर्ट की कड़ी नाराजगी के बाद National Council of Educational Research and Training (NCERT) ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है और पूरी किताब वापस लेने का फैसला किया है।

दरअसल, NCERT ने हाल ही में कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की किताब “Exploring Society: India and Beyond” प्रकाशित की थी। इस किताब के एक अध्याय ‘The Role of Judiciary in Our Society’ में भारत की न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों का जिक्र किया गया था।

अध्याय में कोर्ट में लंबित मामलों, जजों की कमी और न्यायपालिका में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों का उल्लेख किया गया था। इस कंटेंट को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।

कोर्ट ने इस पर सख्त रुख दिखाते हुए अध्याय पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद NCERT ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर माफी मांगी और कहा कि पूरी किताब को ही वापस लिया जा रहा है।

इस फैसले के बाद शिक्षा और न्यायपालिका को लेकर नई बहस भी शुरू हो गई है कि पाठ्यपुस्तकों में संवेदनशील विषयों को किस तरह शामिल किया जाना चाहिए।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button