छत्तीसगढ़

Keshkal Bypass in Kondagaon: कोंडागांव में बनेगा ₹307.96 करोड़ का केशकाल बाईपास, सीएम साय ने केंद्र का जताया आभार

Keshkal Bypass in Kondagaon: छत्तीसगढ़ के बस्तर और रायपुर के बीच यात्रा को और भी आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात...

Keshkal Bypass in Kondagaon: छत्तीसगढ़ के बस्तर और रायपुर के बीच यात्रा को और भी आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। बस्तर के कोंडागांव जिले में केशकाल बाईपास सड़क के निर्माण के लिए केंद्र ने ₹307.96 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संदर्भ में बस्तर अंचल की जनता की ओर से केंद्र सरकार का आभार जताया है। सीएम साय ने कहा कि केशकाल घाट खंड में इस बाईपास के बनने से यातायात सुगम, निर्बाध और सुरक्षित होगा, साथ ही यात्रा की बाधाएं भी दूर होंगी।

‘डबल इंजन सरकार’ की दूरदृष्टि का परिणाम

मुख्यमंत्री साय ने इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि पहल के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इसे बस्तर के विकास के लिए एक निर्णायक कदम बताया। वन मंत्री केदार कश्यप ने भी प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय परिवहन एवं सड़क मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘डबल इंजन की सरकार’ में बस्तर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

बस्तर को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया कि कोंडागांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 11.380 किलोमीटर लंबा 4 लेन बाईपास बनाया जाएगा। यह बाईपास ‘पेव्ड शोल्डर’ मानक के अनुरूप होगा, जिससे बस्तर अंचल को कनेक्टिविटी का एक नया आयाम मिलेगा। इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन और विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button