chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS | कांस्टेबल के घर खूनी खेल!

 

दुर्ग. दुर्ग में शनिवार सुबह ऐसा मंजर दिखा जिसने सबको हिला दिया। एसटीएफ कॉलोनी में तैनात आरक्षक ललितेश यादव के घर एक महिला घुसती है… और फिर शुरू होता है चाकू से ताबड़तोड़ हमला।

हमले में पत्नी रानी यादव और 9 साल के बेटे आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी तानिया गंभीर हालत में ICU में है, जबकि एक और बच्ची नैना किसी तरह बाथरूम में छिपकर बच गई।

पुलिस ने आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला और आरक्षक के बीच कथित अवैध संबंध थे। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि अगले ही दिन उसने ये खौफनाक कदम उठा लिया।

पूरे कॉलोनी में दहशत है, भारी पुलिस बल तैनात है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button