hindi newsनेशनल
NITI AAYOG | नीति आयोग में बड़ा बदलाव!

रायपुर डेस्क। केंद्र सरकार ने नीति आयोग में बड़ा फेरबदल कर दिया है और अब इसकी कमान एक अनुभवी अर्थशास्त्री के हाथ में दे दी गई है। अशोक कुमार लाहिड़ी को नया उपाध्यक्ष बनाया गया है।
लाहिड़ी कोई नया नाम नहीं हैं, वाजपेयी सरकार में मुख्य आर्थिक सलाहकार रह चुके हैं और IMF, वर्ल्ड बैंक जैसे बड़े मंचों पर काम कर चुके हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, सरकार ने एक साथ 5 नए फुल-टाइम मेंबर्स भी जोड़े हैं, जिनमें राजीव गौबा और प्रो. अभय करंदीकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इस फैसले को सीधे तौर पर देश की आर्थिक नीतियों को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।



