hindi newsनेशनल

EXAM RULES INDIA | NEET देने जा रहे हो? ये नियम नहीं माने तो सेंटर से बाहर कर देंगे

 

नई दिल्ली। 3 मई को होने वाली NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इस बार एग्जाम में जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने साफ कर दिया है कि परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी या नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

सबसे बड़ा नियम एग्जाम सेंटर पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना जरूरी है। लेट हुए तो अंदर एंट्री नहीं मिलेगी, चाहे वजह कुछ भी हो।

एंट्री से पहले मल्टी-लेयर चेकिंग होगी। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह बैन रहेंगे।

यहां तक कि पेन भी घर से नहीं ले जाना है, सेंटर पर ही दिया जाएगा। सिर्फ पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकते हैं, बाकी खाने-पीने का सामान भी बैन है।

प्रशासन का साफ मैसेज है इस बार कोई रिस्क नहीं, पूरी तरह नकल-मुक्त और फेयर एग्जाम होगा। छोटी सी गलती भी आपका साल खराब कर सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button