chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RED ROOM PARTY | रायपुर में फिर वायरल हुआ विवादित इवेंट का पोस्ट

 

रायपुर. रायपुर में एक बार फिर विवादित पार्टी को लेकर हंगामा मच गया है. कुछ दिन पहले न्यूड पार्टी के वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई के बाद मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब VIP रोड स्थित एक कैफे में ‘रेड रूम टेक्नो पार्टी’ का विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

बताया जा रहा है कि यह इवेंट 15 मई को शाम 6 से 11 बजे तक आयोजित किया जाना था, जिसमें अलग-अलग कैटेगरी के टिकट 8 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक रखे गए थे. इंस्टाग्राम पर वायरल पोस्ट और वीडियो में ‘नो रूल्स’ और ‘ऑल नाइट’ जैसे कैचवर्ड का इस्तेमाल किया गया है, जिस पर अब फिर से विवाद बढ़ गया है. स्थानीय स्तर पर विरोध तेज हो गया है और मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button