hindi newsअन्तर्राष्ट्रीयनेशनल

HORMUZ STRAIT ATTACK | होर्मुज में भारतीय जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा …

 

रायपुर डेस्क। होर्मुज स्ट्रेट में बड़ा धमाका हो गया। ओमान के पास भारतीय झंडे वाला मालवाहक जहाज ‘हाजी अली’ संदिग्ध हमले में जलकर डूब गया। जहाज गुजरात से शारजाह जा रहा था और उसमें पशुधन लदा था। अचानक हमला हुआ, आग लगी और कुछ ही देर में पूरा जहाज समुद्र में समा गया।

हालांकि राहत की बात ये रही कि जहाज पर मौजूद सभी भारतीय क्रू मेंबर्स को समय रहते लाइफबोट से बचा लिया गया और ओमान कोस्ट गार्ड ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।

शुरुआती शक ड्रोन या मिसाइल अटैक की तरफ जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने इस हमले को गंभीर बताते हुए कहा है कि नागरिक जहाजों को निशाना बनाना किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच यह रूट पहले से ही हाई-रिस्क जोन बना हुआ है और अब लगातार भारतीय जहाजों पर खतरे की आशंका और बढ़ गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button