NEET 2026 PAPER LEAK : पेपर लीक पर बड़ा फैसला… अब इस तारीख को री-एग्जाम

रायपुर डेस्क। NEET पेपर लीक कांड के बाद आखिरकार सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। पूरे देश में मचे बवाल और छात्रों के गुस्से के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान पहली बार मीडिया के सामने आए और साफ शब्दों में कहा “दोषी चाहे जहां छिपे हों, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे।”
सरकार ने NEET 2026 की परीक्षा रद्द कर अब नई तारीख 21 जून तय कर दी है। NTA ने भी नई परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी होंगे और छात्रों को इस बार पसंद का शहर चुनने का मौका भी दिया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि 3 से 4 दिन तक हर एंगल से जांच की गई, तब जाकर परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया ताकि किसी मेहनती छात्र के साथ अन्याय न हो। पूरे मामले की जांच अब CBI कर रही है और सरकार का दावा है कि पेपर माफियाओं की जड़ तक पहुंचा जाएगा।
सबसे बड़ा ऐलान ये भी हुआ कि अगले साल से NEET UG पूरी तरह ऑनलाइन कराने की तैयारी है, ताकि पेपर लीक जैसे खेल पर हमेशा के लिए ब्रेक लगाया जा सके।



