chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | डिप्टी सीएम अरुण साव समेत तीन मंत्रियों ने बदले OSD …

 

रायपुर, 28 अक्टूबर। राज्य सरकार के मंत्रियों ने अपने निजी स्थापना से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में फेरबदल किया है। डिप्टी सीएम अरुण साव, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने ओएसडी और लिपिकीय स्टाफ में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

डिप्टी सीएम साव के यहां नई नियुक्ति

हाईस्कूल भरारी बिल्हा में पदस्थ ग्रेड-2 लिपिक डिगेश्वर राव शिंदे की सेवाएं स्कूल शिक्षा विभाग से वापस लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव के कार्यालय में पदस्थ की गई हैं।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बदला ओएसडी

उच्च शिक्षा और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने ओएसडी डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह की सेवाएं मूल विभाग को लौटा दी हैं। उनकी जगह बिलासपुर पीजी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. संजय तिवारी को ओएसडी नियुक्त किया गया है।

कृषि मंत्री नेताम के यहां भी फेरबदल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने अपने स्टाफ में बदलाव करते हुए प्रधान पाठक मुन्ना लाल ध्रुवे की सेवाएं स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरुवत स्कूल वाड्रफनगर को वापस कर दी हैं। उनकी जगह मेडिकल कॉलेज रायपुर में स्टेनो ग्रेड-3 के संतोष राम को ग्रेड-2 पद के विरुद्ध नियुक्त किया गया है। हालांकि उन्हें वेतन ग्रेड-3 का ही मिलेगा। इसके लिए जीएडी ने पात्रता नियमों में शिथिलता दी है।

पहले भी दो मंत्रियों ने किए थे बदलाव

बता दें, इससे पहले इसी माह स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और कौशल विकास मंत्री खुशवंत गुरु ने भी अपने निजी स्टाफ में फेरबदल किया था। ये दोनों मंत्री करीब दो महीने पहले ही नियुक्त हुए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button