chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का निधन

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के पूर्व महानिदेशक (DGP) और 1973 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी विश्वरंजन का शनिवार रात निधन हो गया। उन्होंने पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही पुलिस और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर फैल गई।

बताया जा रहा है कि पिछले महीने हृदय संबंधी समस्या के कारण उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किया, लेकिन कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

विश्वरंजन छत्तीसगढ़ राज्य के छठे पुलिस महानिदेशक रहे हैं। साल 2007 में तत्कालीन DGP ओपी राठौर के आकस्मिक निधन के बाद उस समय की रमन सिंह सरकार ने उन्हें राज्य पुलिस की कमान सौंपी थी।

अपने लंबे करियर में विश्वरंजन को एक तेज-तर्रार और अनुभवी अधिकारी माना जाता था। इंटेलिजेंस मामलों में उनकी गहरी पकड़ थी। उन्होंने अपने करियर का बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार के इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में बिताया और वहां एडिशनल डायरेक्टर के पद तक पहुंचे।

उनके निधन की खबर के बाद प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और कई सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button