chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 3 मजदूर जिंदा दफन

 

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। दल्लीराजहरा में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा था, तभी अचानक 10 फीट गहरे गड्ढे की मिट्टी भरभराकर ढह गई और अंदर काम कर रहे 3 मजदूर जिंदा दब गए।

हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को बाहर निकलने का एक सेकेंड भी नहीं मिला। मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
मृतकों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन के रूप में हुई है। इनमें 2 पुरुष और 1 महिला मजदूर शामिल हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम के गहरे गड्ढे में काम कराया जा रहा था। न सुरक्षा बैरिकेडिंग थी और न मिट्टी धंसने से बचाव की मजबूत व्यवस्था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और Steel Authority of India Limited के अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू शुरू हुआ, लेकिन तब तक तीनों मजदूरों की मौत हो चुकी थी। अब हादसे में लापरवाही की जांच शुरू हो गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button