GOLD SILVER PRICE FALL | गोल्ड-सिल्वर मार्केट में बड़ी गिरावट…

रायपुर डेस्क। सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। 26 मई को गोल्ड और सिल्वर दोनों के दाम में जोरदार गिरावट दर्ज हुई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹1,135 टूटकर ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी ₹4,750 गिरकर ₹2.66 लाख प्रति किलो पहुंच गई है।
इस साल जनवरी में सोने ने ₹1.76 लाख और चांदी ने ₹3.86 लाख का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन अब दोनों धातुएं तेजी से नीचे फिसल रही हैं। सबसे ज्यादा झटका चांदी में देखने को मिला है, जो सिर्फ 117 दिनों में करीब ₹1.20 लाख तक सस्ती हो चुकी है।
जानकारों का कहना है कि मिडिल ईस्ट तनाव और बाजार में अनिश्चितता के चलते बड़े निवेशक अब गोल्ड-सिल्वर बेचकर कैश जमा कर रहे हैं। वहीं रिकॉर्ड हाई के बाद मुनाफावसूली भी तेज हुई है, जिससे बाजार में कीमतें लगातार टूट रही हैं।
अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो BIS हॉलमार्क जरूर चेक करें और खरीदने से पहले अलग-अलग सोर्स से रेट क्रॉस चेक कर लें।



