CHINA WARNING INDIA | दलाई लामा पर चीन की भारत को धमकी!

रायपुर। भारत को लेकर चीन एक बार फिर तिलमिलाया हुआ नजर आ रहा है। इस बार मामला तिब्बती धर्मगुरु Dalai Lama के उत्तराधिकारी को लेकर है।
नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने बयान जारी कर साफ कहा है कि दलाई लामा के अगले उत्तराधिकारी का फैसला चीन की मंजूरी से होगा और भारत को इस मामले से दूर रहना चाहिए।
चीन ने यह भी कहा कि भारत अपनी जमीन का इस्तेमाल “तिब्बत की आजादी” की मांग करने वाले संगठनों को मंच देने के लिए न करे।
असल में चीन की सबसे बड़ी चिंता यह है कि दलाई लामा पहले ही कह चुके हैं कि उनके अगले उत्तराधिकारी को चुनने में चीन की कोई भूमिका नहीं होगी। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगला अवतार किसी लोकतांत्रिक और स्वतंत्र देश में भी हो सकता है।
यही वजह है कि चीन लगातार इस मुद्दे पर बयानबाजी कर रहा है। पिछले साल भी प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पर चीन भड़क गया था।
अब इस नए बयान के बाद भारत-चीन रिश्तों में फिर तनाव बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है।



