hindi newsनेशनलमनोरंजन

RANVEER SINGH CONTROVERSY | रणवीर सिंह पर फिल्म इंडस्ट्री का बैन !

 

रायपुर डेस्क। बॉलीवुड में इस वक्त रणवीर सिंह और डॉन 3 को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े कर्मचारी संगठन FWICE ने साफ कह दिया है कि उसके 4 लाख से ज्यादा सदस्य अब रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेंगे।

पूरा विवाद डॉन 3 छोड़ने को लेकर शुरू हुआ। आरोप है कि रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले फिल्म छोड़ दी, जिससे मेकर्स को करोड़ों का नुकसान हुआ।

फिल्म के निर्माता Farhan Akhtar और उनकी टीम का दावा है कि प्री-प्रोडक्शन में 45 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हो चुके थे। इसमें होटल बुकिंग, विदेश यात्रा और 200 से ज्यादा लोगों की तैयारियां शामिल थीं।

FWICE का कहना है कि रणवीर सिंह को कई बार अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद संगठन ने उनके खिलाफ असहयोग का फैसला ले लिया।

हालांकि रणवीर सिंह की तरफ से बयान जारी कर कहा गया है कि वे पूरे मामले को गरिमा और सम्मान के साथ देख रहे हैं और किसी तरह की सार्वजनिक बहस में नहीं पड़ना चाहते।

इस विवाद के बीच Hrithik Roshan का नाम भी सामने आया, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि उन्हें कभी डॉन 3 के लिए अप्रोच ही नहीं किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button