hindi newsनेशनल

TRAIN ACCIDENT | आग की अफवाह, ट्रेन से कूदे यात्री, 4 की मौत!

 

रायपुर। मध्य प्रदेश के मुरैना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक अफवाह ने कुछ ही सेकंड में चार जिंदगियां छीन लीं। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने की बात फैल गई, जिसके बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किसी ने ट्रेन में आग लगने की बात कहकर चेन पुलिंग कर दी। इससे घबराए कई यात्रियों ने ट्रेन पूरी तरह रुकने का इंतजार भी नहीं किया और चलती ट्रेन से नीचे कूद गए।

लेकिन दूसरी तरफ से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस उनकी तरफ बढ़ रही थी। देखते ही देखते कई यात्री उसकी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में 3 महिलाओं और एक बच्चे समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। घटना के बाद रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

यात्रियों का कहना है कि आग की खबर फैलते ही डिब्बों में अफरा-तफरी मच गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल रेलवे हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। वहीं दिल्ली-मुंबई रेल रूट भी प्रभावित हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button