chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का WhatsApp हैक!


रायपुर.
रायपुर में साइबर ठगों का नया कारनामा सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर उनके नंबर से लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग कर रहा है, जिससे परिचितों और समर्थकों में हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही डॉ. सलीम राज ने खुद सामने आकर लोगों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने साफ कहा है कि उनके नाम से भेजे जा रहे किसी भी पैसे मांगने वाले मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी हालत में रकम ट्रांसफर न करें।

डॉ. सलीम राज ने बताया कि अज्ञात साइबर ठग ने उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया है और उनके संपर्क में मौजूद लोगों को फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं। ऐसे में किसी भी मैसेज या कॉल की पुष्टि किए बिना कोई आर्थिक लेन-देन न करें।

साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक, व्हाट्सएप हैक होने की स्थिति में तुरंत दोबारा लॉगिन करने की कोशिश करनी चाहिए। ओटीपी के जरिए अकाउंट रिकवर किया जा सकता है। यदि टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन है तो सुरक्षा और मजबूत हो जाती है।

इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने और साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराने की भी सलाह दी गई है। फिलहाल मामले की जानकारी संबंधित एजेंसियों को दे दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button