chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

TRANSFER BREAKING | छत्तीसगढ़ सरकार ने परिवहन अधिकारियों के किए तबादले …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। परिवहन विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के मुताबिक दो अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार, मृत्युंजय पटेल को रायपुर RTO कार्यालय से हटाकर दुर्ग क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं प्रतीक शुक्ला को क्षेत्रीय परिवहन आयुक्त कार्यालय से स्थानांतरित कर महासमुंद जिला परिवहन अधिकारी (DTO) बनाया गया है।

संयुक्त सचिव परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश में दोनों अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और संचालन से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button