chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG ASSEMBLY UPDATE | 13 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में अब हलचल बढ़ने वाली है। विधानसभा का मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होकर 17 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
पांच दिन के इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी, जिनमें सरकार कई अहम शासकीय कामकाज और नीतिगत मुद्दों को सदन में रखेगी।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भले ही सत्र छोटा हो, लेकिन हंगामा बड़ा हो सकता है। विपक्ष किसानों, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, बारिश और बाढ़ की तैयारियों जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
सत्र के दौरान हर दिन प्रश्नकाल और शासकीय कार्य होंगे, जबकि आखिरी दिन 17 जुलाई को निजी संकल्प और विधेयकों पर भी चर्चा होगी।
अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पांच दिन के इस सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच कितनी तीखी बहस देखने को मिलती है।



