chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

SAI MINISTERS MEETING | CM हाउस में देर रात मंत्रियों की अहम बैठक

 

रायपुर. रायपुर में गुरुवार रात अचानक सियासी हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मंत्रियों को रात 9 बजे CM हाउस तलब कर लिया। अचानक आए संदेश के बाद कई मंत्रियों ने अपने कार्यक्रम बीच में छोड़े और सीधे रायपुर के लिए रवाना हो गए।

बैठक को लेकर पूरे दिन मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलें चलती रहीं, लेकिन अंदर की जानकारी कुछ और ही निकली। बताया जा रहा है कि बैठक में सरकार के ढाई साल के कामकाज की समीक्षा हुई और अगले ढाई साल का रोडमैप तैयार करने पर चर्चा की गई।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल, विभागों की कार्यप्रणाली और आने वाले समय की रणनीति पर विस्तार से बात हुई। मंत्री केदार कश्यप, गुरु खुशवंत साहेब, लक्ष्मी राजवाड़े, दयाल दास बघेल, टंकराम वर्मा, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

दिलचस्प बात यह रही कि कुछ मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में कार्यक्रमों में व्यस्त थे, लेकिन सीएम का बुलावा मिलते ही उन्हें कार्यक्रम छोड़कर रायपुर लौटना पड़ा। इससे बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार और गर्म हो गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button