chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

TEEJAN BAI SCHOOL | गनियारी के हाई स्कूल को मिलेगा पद्मविभूषण तीजन बाई का नाम

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की पहचान रहीं पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई को राज्य सरकार ने बड़ा सम्मान देने का फैसला किया है। उनके निधन के बाद शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने ऐलान किया है कि गनियारी स्थित शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम अब डॉ. तीजन बाई के नाम पर रखा जाएगा।

रविवार को शिक्षा मंत्री गनियारी पहुंचे और डॉ. तीजन बाई को अंतिम विदाई देते हुए उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि तीजन बाई ने अपनी कला और संघर्ष से छत्तीसगढ़ का नाम दुनिया भर में पहुंचाया।

मंत्री ने कहा कि डॉ. तीजन बाई सिर्फ एक कलाकार नहीं थीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान थीं। उनकी पंडवानी गायकी ने लोककला को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। ऐसे में उनके सम्मान में गनियारी के सरकारी हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम बदलकर “डॉ. तीजन बाई शासकीय हाई-हायर सेकेंडरी विद्यालय, गनियारी” रखा जाएगा।

सरकार का मानना है कि यह फैसला आने वाली पीढ़ियों को तीजन बाई के संघर्ष, कला और योगदान से प्रेरणा देगा। उनके नाम से स्कूल का नामकरण राज्य की महान लोककलाकार को सच्ची श्रद्धांजलि माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button