chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | NSS की नई टीम! 29 जिला संगठकों की नियुक्ति

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की गतिविधियों को तेज करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के 29 जिलों में अंशकालीन जिला संगठकों की नियुक्ति कर दी गई है।

नियुक्त प्राध्यापक और व्याख्याता अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ अगले दो वर्षों तक NSS जिला संगठक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग ने सभी जिला संगठकों को निर्देश दिए हैं कि वे संबंधित कलेक्टर से समन्वय कर जिला स्तरीय सलाहकार समिति का गठन करें और नियमित बैठकें आयोजित करें। साथ ही हर महीने दौरा रिपोर्ट, निरीक्षण रिपोर्ट और कार्यों का प्रतिवेदन विश्वविद्यालय और राज्य NSS प्रकोष्ठ को भेजना अनिवार्य होगा।

इन संगठकों की जिम्मेदारी जिले की सभी NSS इकाइयों, कृषि और तकनीकी शिक्षा संस्थानों की इकाइयों के संचालन की निगरानी और समन्वय की भी होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button