chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG ASSEMBLY | मां को याद कर विधानसभा में रुंधा केदार कश्यप का गला


रायपुर।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान वन मंत्री केदार कश्यप अपनी दिवंगत माताजी स्व. मनकी कश्यप को याद कर भावुक हो गए। चर्चा के दौरान उनका गला रुंध गया। सदन में मौजूद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उनके पास पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया।

बाद में विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वन मंत्री ने अपनी माताजी की स्मृति में पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृशक्ति के सम्मान का भी संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और हरित भविष्य के निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button