chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
RE-NEET 2026 RESULT | छत्तीसगढ़ का डबल धमाका!

रायपुर। री-NEET 2026 के नतीजों में छत्तीसगढ़ के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शिपराक गोयल और चार्वी अग्रवाल ने 99.9930996 परसेंटाइल हासिल कर संयुक्त रूप से प्रदेश के स्टेट टॉपर बनने का रिकॉर्ड बनाया है।
शिपराक गोयल ने ऑल इंडिया रैंक 117, जबकि चार्वी अग्रवाल ने AIR 136 हासिल की है। दोनों ने अनारक्षित (UR) श्रेणी से यह सफलता हासिल की। समान परसेंटाइल होने के बावजूद एनटीए के टाई-ब्रेकिंग नियमों के कारण दोनों की ऑल इंडिया रैंक अलग रही।
गौरतलब है कि पेपर लीक के बाद 21 जून को री-NEET परीक्षा आयोजित की गई थी। अब एनटीए ने इसका रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।


