PM HOUSE PROTEST | कांग्रेस की 3 मांगें, प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी को लगी चोट

रायपुर। छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी को डिटेन करने के दौरान उनकी नाक में चोट लगी और खून बहने लगा।
कांग्रेस ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, परीक्षा में हुई अनियमितताओं पर संसद में पूरी चर्चा और छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेना।
वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पहले संसद में NEET मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे थे, जिसे सरकार ने मान लिया। अब कांग्रेस अपनी मांग से पीछे हटकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों के मुद्दे पर उनका आंदोलन जारी रहेगा।



